• Thu. Jun 18th, 2026

पत्नी के चरित्र पर शक ने ली जान, पति ने धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट 

0 0
Read Time:3 Minute, 7 Second

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में अपराध लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। छोटी-छोटी बातों पर चाकूबाजी, मारपीट और हत्या जैसी घटनाएं आम होती जा रही हैं। पुलिस द्वारा अपराधों में कमी आने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। मंगलवार को शहर में हत्या की दो अलग-अलग वारदातों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दीनदयाल कॉलोनी स्थित संगम नगर का है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की धारदार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। मृतका की पहचान सुमित्रा बाई सोनवानी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति पंचूराम सोनवानी (70 वर्ष) पिता पुनउ राम सोनवानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 4 बजे घर में निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान पति-पत्नी भी काम में लगे हुए थे। बताया जा रहा है कि पंचूराम अपनी पत्नी के चरित्र पर लंबे समय से संदेह करता था, जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। मंगलवार को भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोप है कि गुस्से में आए पंचूराम ने धारदार हथियार से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि मंगलवार को ही सिरगिट्टी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया था, जिसमें पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी हत्या की वारदात ने शहरवासियों की चिंता और बढ़ा दी है। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से यह सवाल उठने लगा है कि आखिर न्यायधानी बिलासपुर में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं। शहर में एक ही दिन दो हत्याओं की घटनाओं ने लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया है, जबकि पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी हुई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *