बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन मंगलवार को कोटमी सोनार स्थित सामुदायिक भवन में रखी गई थी। बैठक में बड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। संघ अध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार शंकर पाण्डेय संस्थापक संरक्षक है, जिनके दिशा-निर्देश से संगठन पत्रकार हित में कार्य कर रहा है। श्री अग्रवाल ने भरोसा दिलाया कि 2 वर्ष के कार्यकाल में संगठन को नई ऊंचाई तक पहुंचाने का पूरा प्रयास रहेगा। प्रदेश उपाध्यक्षा श्रीमती सृष्टि सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह संगठन एक परिवार की तरह है और सभी के मान-सम्मान का बराबर ध्यान रखा जाता है। आप लोग एकजुट होकर पत्रकार हित में कार्य करें। प्रदेश महासचिव भूपेन्द्र पाण्डेय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा संगठन में एक सदस्य के तौर पर शामिल होकर कार्य करते हुए प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी मिली है। यह एक संदेश है कि संगठन में कार्य करने वालों को आगे बढऩे का मौका मिलता है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन आपका अपना परिवार है। आप सभी अपनी-अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वाह करें। श्री तिवारी ने अपने 40 वर्षों की पत्रकारिता जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा आज भी पत्रकारिता जोखिम भरा कार्य है। आप सभी एकजुट रहे ताकि आने वाले किसी भी परेशानी का सामना सरलता से कर सकें। प्रदेश संगठन सचिव छोटा भाई ने भी अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि वे विभिन्न संगठनों में कार्य कर चुके हैं और नाम के अनुरूप छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ में भेदभाव का कहीं स्थान नहीं है। इसी तरह जांजगीर-चांपा जिला के महासचिव राकेश शर्मा, संभागीय उपाध्यक्ष आमिर खान, प्रमोद अवस्थी, प्रदेश संगठन सचिव विनोद बघेल ने भी उद्बोधन में अनुभव साझा करते हुए एकजुटता पर बल दिया। इस अवसर पर जिला कार्य अध्यक्ष हेमंत निर्मलकर, मस्तूरी अध्यक्ष रविन्द्र टंडन, ब्लॉक संगठन सचिव जय मधुकर, ब्लॉक कार्यकारिणी शिवा भारद्वाज, ब्लॉक संभाग सचिव संत कुमार धैर्य, अकलतरा कोषाध्यक्ष जयप्रकाश धिरही, मस्तूरी सहसचिव ईश्वर महिलांगे, सहसचिव सत्यप्रकाश धैर्य, अकलतरा सहसचिव सत्यप्रकाश भारते, ब्लॉक सचिव राजेश मल्होत्रा, ब्लॉक कोषाध्यक्ष अल्का खांडेकर, ब्लॉक अध्यक्ष गंगा प्रसाद मल्होत्रा सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।
रितेश मोदी बने जिलाध्यक्ष: बैठक में जिला जांजगीर-चांपा के लिए सर्व सम्मति से रितेश मोदी को जिलाध्यक्ष व राकेश शर्मा को जिला महासचिव नियुक्ति किया गया। इसी तरह अकलतरा ब्लॉक अध्यक्ष गंगा प्रसाद मल्होत्रा, सचिव राजेश मल्होत्रा और कोषाध्यक्ष जयप्रकाश को बनाया गया है। वहीं जांजगीर-चांपा से लिनेश पाण्डेय को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
पत्रकार एकजुट होकर हर परेशानी का कर सकते हैं सामना
Read Time:4 Minute, 35 Second