• Sat. Jun 20th, 2026

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में रोजगार सृजन का नया अध्याय लिख रहा है भारत : तोखन साहू

0 0
Read Time:5 Minute, 47 Second

बिलासपुर/सीपत। केंद्रीय राज्य मंत्री, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार तोखन साहू ने एनटीपीसी सीपत स्थित ऊर्जा भवन के चाणक्य हॉल में आयोजित प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) कार्यक्रम में शामिल होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रोजगार, कौशल विकास, सामाजिक सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को केवल रोजगार पाने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बनाने का संकल्प लिया है। इसी सोच के परिणामस्वरूप स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियान देश में नई संभावनाओं के द्वार खोल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना केवल एक योजना नहीं, बल्कि करोड़ों युवाओं के सपनों को साकार करने का राष्ट्रीय अभियान है। इस योजना के माध्यम से युवाओं को औपचारिक रोजगार से जोड़ने, सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने तथा उद्योगों को रोजगार सृजन के लिए प्रोत्साहित करने का कार्य किया जा रहा है।

श्री साहू ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री मनसुख मंडाविया द्वारा साझा किए गए आंकड़ों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2014 से 2024 के बीच प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में 17 करोड़ से अधिक रोजगार एवं आजीविका के अवसर सृजित हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था, मजबूत औद्योगिक आधार और युवाओं के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत लगभग ₹2 लाख करोड़ के निवेश से अगले 5 वर्षों में 4 करोड़ से अधिक नए रोजगार अवसर सृजित करने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के अंतर्गत पहली बार औपचारिक कार्यबल से जुड़ने वाले युवाओं को ₹15,000 तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। वहीं अतिरिक्त रोजगार सृजित करने वाले नियोक्ताओं को प्रति कर्मचारी प्रति माह ₹3,000 तक का प्रोत्साहन दिया जाएगा। विनिर्माण क्षेत्र में यह लाभ चार वर्षों तक उपलब्ध रहेगा।

तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। आज देश में करोड़ों युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता के अवसर मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री जन धन योजना, मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना और डिजिटल इंडिया जैसी पहलों ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 का संकल्प तभी साकार होगा जब देश का युवा सशक्त होगा, श्रमिक सुरक्षित होगा और उद्योग समृद्ध होंगे। प्रधानमंत्री मोदी की नीतियां इसी दिशा में कार्य कर रही हैं। आज भारत का युवा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है क्योंकि उसे विश्वास है कि देश का नेतृत्व उसके भविष्य को सुरक्षित और उज्ज्वल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

केंद्रीय मंत्री ने उद्योगपतियों, नियोक्ताओं और युवाओं से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत रोजगार, नवाचार, कौशल और आत्मनिर्भरता के नए युग में प्रवेश कर चुका है।

इस अवसर पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) के सदस्य डॉ. दीपक जायसवाल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के अधिकारी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, नियोक्ता, श्रमिक प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *