• Wed. Jun 24th, 2026

संस्कृति से समाज को जोडऩे का संकल्प, नए भारत के सपनों को पूरा करेगा पाटलीपुत्र मंच: तोखन

0 0
Read Time:4 Minute, 52 Second

बिलासपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि संस्कृति समाज को जोडऩे की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने समाजसेवी प्रवीण झा की रामलला यात्रा की सराहना करते हुए नई टीम को सेवा, संस्कार और समर्पण के माध्यम से समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पाटलिपुत्र मंच सांस्कृतिक चेतना के जरिए नए भारत के सपनों को साकार करने की दिशा में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहा है।

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि नाम से विदित है कि पाटलीपुत्र सांस्कृतिक विकास, जहां सांस्कृतिक का विकास जुड़ा हो हम सभी को एकजुटता के साथ मिलकर काम करना चाहिए। तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह ने समिति की स्थापना को याद करते हुए कहा कि विधायक अमर ने यहां दिल खोलकर काम किया है। जिसका परिणाम है कि पाटलीपुत्र को नई पहचान मिली है। छठ मईया संग धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से जुडऩे का मौका मिला है। समाज के वरिष्टों ने भी नई कार्यकारिणी सदस्यों का हौसला बढ़ाते हुए अपनी ओर से शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर केंद्रीय जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह, महापौर पूजा विधानी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, समाज के एसपी सिंह, व्हीएन झा, नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण झा, पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र दास, सचिव सुधीर झा उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण के दौरान अध्यक्ष प्रवीण झा, उपाध्यक्ष एके कंठ, उपाध्यक्ष राम प्रताप सिंह, सचिव सुधीर झा, सह सचिव रौशन सिंह, कार्यालय सचिव रामसखा चौधरी, संगठन सचिव दिलीप चौधरी, कोषाध्यक्ष धनंजय झा,प्रवक्ता दव्य पीसी. झा, राजीव गिरी, कार्यकारिणी सदस्य चन्द्र किशोर प्रसाद,अजीत पंडित,महेश झा,प्रमोद सिंह, बैजनाथ यादव,रंजय सिंह,चंदन सिंह, मुकेश झा, धीरज झा, अंबिकेश पांडेय, विकास कुमार राय, शौलेन्द्र सिंह ने शपथ ली।

पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच ने पिछले करीब 25 वर्षों में छठ महापर्व और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई है। एक छोटे से प्रयास के रूप में शुरू हुई यात्रा आज शहर की प्रमुख सांस्कृतिक संस्थाओं में शामिल है। नई कार्यकारिणी ने इस विरासत को आगे बढ़ाने और संगठन को और अधिक सक्रिय, संगठित तथा समाजोपयोगी बनाने का संकल्प लिया है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण झा ने जय श्री राम से अपना संबोधन शुरू किया। कहा कि पाटलीपुत्र का इतिहास 26 साल पुराना है, शहर में बहुत सारे समाजिक संस्थाएं बनी हुई है। लेकिन शहर के सारे समाज के लिए हमने बनाया है पाटलीपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच। छठ महावर्प केवल बिहार व यूपी का नहीं है यह हम सबका है। यह शहर के सभी समाजों को जोडऩे वाला मंच है।

बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने पाटलिपुत्र मंच की यात्रा को शुरुआती दौर से देखा है। एक छोटे से टेंट से शुरू हुई यह पहल आज राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी है। उन्होंने कहा कि छठ घाट और छठ महापर्व की चर्चा अब देशभर में होती है। इसके पीछे मंच के कार्यकर्ताओं, समाजजनों और शहरवासियों की वर्षों की मेहनत और समर्पण है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *