• Thu. Jun 25th, 2026

महिला को कुचलने के बाद फिर बेकाबू हुआ हाथी, दो मकान तोड़े, ड्रोन से निगरानी

0 0
Read Time:2 Minute, 31 Second

कोरबा। कोरबा में सरगुजा वनमंडल से कटघोरा वनमंडल में पहुंचे एक लोनर हाथी ने क्षेत्र में दहशत फैला दी है। मंगलवार को एक बुजुर्ग महिला को कुचलकर मार डालने के बाद हाथी ने बुधवार रात मदनपुर और करैहापारा गांव में दो मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। सरगुजा वनमंडल से केंदई रेंज में प्रवेश करने के बाद से ही यह हाथी लगातार उत्पात मचा रहा है। पहले दिन उसने एक ग्रामीण का मकान ढहा दिया था। इसके बाद मंगलवार को पतुरियाडांड क्षेत्र में जंगल गई एक वृद्ध महिला पर हमला कर उसे पैरों तले कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत के अगले ही दिन बुधवार रात हाथी मदनपुर के आश्रित मोहल्ला करैहापारा पहुंच गया। यहां उसने तुलेश्वर सिंह गोंड़ और शांति बाई के मकानों को नुकसान पहुंचाया। हाथी की चिंघाड़ और आहट सुनकर दोनों परिवारों के सदस्य समय रहते जाग गए और घर के एक कमरे में छिपकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन अमले ने पटाखे फोडक़र हाथी को गांव से बाहर खदेड़ा। काफी प्रयास के बाद हाथी जंगल की ओर लौट गया। वन विभाग के अनुसार, हाथी का वर्तमान लोकेशन पुटा जंगल में ट्रेस किया गया है। उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। मैदानी अमले के साथ ड्रोन कैमरे की मदद से हाथी की निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी संभावित खतरे से ग्रामीणों को बचाया जा सके। वन विभाग ने आसपास के गांवों में मुनादी कर लोगों को जंगल की ओर न जाने और विशेष रूप से रात के समय सतर्क रहने की हिदायत दी है। अधिकारियों का कहना है कि हाथी किसी भी समय आबादी वाले क्षेत्रों में प्रवेश कर सकता है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *