• Sat. Jun 27th, 2026

शाला प्रवेश उत्सव में नवप्रवेशी बच्चों का हुआ भव्य स्वागत

0 0
Read Time:2 Minute, 57 Second

बिलासपुर। मस्तूरी विकासखंड क्षेत्र के शासकीय हाई स्कूल कुकदा में गुरुवार को उत्साह और उल्लास के साथ शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें एवं गणवेश वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता रुपेश पाटनवार ने की। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि वीरेंद्र लैहर्षण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच संतोष पाटनवार, तिरिथ राम पत्रवानी, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सम्मत दास पांडेल, ग्राम पंचायत के पंच सोनालाल पांडेल, विनोद यादव, गोलू साहू, शैक्षिक समन्वयक बसंत जायसवाल सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि वीरेंद्र लैहर्षण ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही विकास का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवा भी विद्यालय के विकास और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सक्रिय रूप से सहयोग करेंगे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों ने नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया और उन्हें मिठाई खिलाकर विद्यालय परिवार में शामिल किया। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें एवं गणवेश प्रदान कर नए शैक्षणिक सत्र की शुभ शुरुआत की गई। शाला प्रवेश उत्सव के माध्यम से बच्चों और अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *