• Thu. Jul 2nd, 2026

बेलतरा को 10 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

0 0
Read Time:4 Minute, 8 Second

बिलासपुर। शहर के मंगला स्थित माता चौरा में बुधवार को करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने क्षेत्रवासियों को विकास कार्यों की सौगात देते हुए कई नई घोषणाएं भी कीं। उप मुख्यमंत्री ने मंगला मुक्तिधाम के विकास के लिए 50 लाख रुपये तथा सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की। कार्यक्रम में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पांडे, महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, निगम उपायुक्त अंकुर पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि अब केवल भूमिपूजन तक सीमित नहीं रहा जाता, बल्कि तय समय-सीमा में कार्य पूरा कर उसका लोकार्पण भी सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में सड़क, रेल, पेयजल और शहरी अधोसंरचना के क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे विस्तार और स्टेशनों के उन्नयन जैसी परियोजनाओं से आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में बिलासपुर नगर निगम को 437 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। आने वाले समय में शहर और आसपास के क्षेत्रों की पेयजल व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा, ताकि नागरिकों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की जरूरतों के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है और विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में अब तक एक हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य कराए जा चुके हैं। सड़क, नाली, पेयजल, सामुदायिक भवन सहित आधारभूत सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी क्षेत्र के विकास की गति इसी तरह बनी. कार्यक्रम में मौजूद नागरिकों ने विकास कार्यों का स्वागत करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से मंगला सहित आसपास के क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं बेहतर होंगी और क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *