• Fri. Jul 3rd, 2026

5 जुलाई को बिलासपुर में होगा विराट त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम

0 0
Read Time:5 Minute, 13 Second

बिलासपुर। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल, बिलासपुर द्वारा रविवार, 5 जुलाई 2026 को दोपहर 2:00 बजे देवकी नंदन दीक्षित सभा भवन, लाल बहादुर शास्त्री शाला परिसर, सिटी कोतवाली चौक, शनिचरी बाजार, बिलासपुर में विराट त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में नगर एवं जिले के हजारों बजरंगी, युवाओं एवं सनातन धर्मावलंबियों के सम्मिलित होने की संभावना है।

विश्व हिन्दू परिषद ने बताया कि त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, आत्मविश्वास, अनुशासन, सेवा, सुरक्षा एवं संस्कार के भाव को जागृत करना तथा समाज के प्रति उनके दायित्वों का बोध कराना है। त्रिशूल को संगठन में धर्म रक्षा, आत्मसंयम, सेवा एवं सज्जनों की सुरक्षा के संकल्प के प्रतीक के रूप में धारण कराया जाता है। यह कार्यक्रम किसी के प्रति वैमनस्य का नहीं, बल्कि समाज को संगठित, जागृत और उत्तरदायी बनाने का अभियान है।

कार्यक्रम में धर्म, राष्ट्र एवं समाज के समक्ष उपस्थित वर्तमान चुनौतियों पर भी विचार किया जाएगा तथा युवाओं को सामाजिक समरसता, गौ सेवा, सेवा कार्य, धर्म जागरण, मातृशक्ति सम्मान, पर्यावरण संरक्षण एवं समाजहित के विविध कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया जाएगा।

इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के प्रांत एवं जिला स्तर के दायित्ववान कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नवयुवकों को त्रिशूल दीक्षा प्रदान कर उन्हें राष्ट्र एवं समाज के प्रति समर्पित जीवन जीने का संकल्प दिलाया जाएगा।

विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल, बिलासपुर ने जिले के समस्त बजरंगी भाइयों, सनातनी समाज, मंदिर समितियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, व्यापारी वर्ग, मातृशक्ति एवं युवाओं से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार एवं मित्रों सहित अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सम्मिलित होकर इसे ऐतिहासिक एवं सफल बनाएं।

कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में संपर्क अभियान, जनसंपर्क, पत्रक वितरण एवं व्यक्तिगत निमंत्रण का कार्य निरंतर चल रहा है। संगठन के कार्यकर्ता घर-घर एवं मोहल्लों में पहुँचकर लोगों को कार्यक्रम की जानकारी दे रहे हैं और अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रांत संयोजक शुभम नाग, जिला संयोजक गौरव धनकर, कार्यक्रम संयोजक अंकुश ठाकुर, प्रांत मंत्री पूर्णेन्द्र सिन्हा एवं जिला अध्यक्ष सौमित्र गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि वर्तमान समय हिन्दू समाज के संगठन और जागरण का है। प्रत्येक सनातनी का दायित्व है कि वह धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए ऐसे आयोजनों में सक्रिय सहभागिता निभाए।

उन्होंने बिलासपुर नगर एवं जिले के प्रत्येक सनातनी बंधु से आग्रह किया कि 5 जुलाई को दोपहर 2 बजे अपने सभी कार्यों से समय निकालकर इस कार्यक्रम में अवश्य पहुँचें तथा अपने साथ कम से कम पाँच अन्य युवाओं को भी लेकर आएँ, जिससे समाज की एकता एवं संगठन का यह महाअभियान और अधिक प्रभावी बन सके।

विश्व हिन्दू परिषद – बजरंग दल, बिलासपुर का विश्वास है कि यह आयोजन हिन्दू समाज में संगठन, सेवा और संस्कार की भावना को नई ऊर्जा प्रदान करेगा तथा समाजहित के कार्यों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को और सुदृढ़ करेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *