• Sat. Jul 4th, 2026

खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की मौके पर मौत

0 0
Read Time:3 Minute, 7 Second

बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भाड़म में करंट लगने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। खेत में घेराबंदी का काम करते समय मां और उसके दो बेटे करंट की चपेट में आ गए, जिससे तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची कोटा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भाड़म निवासी दसन बाई शुक्रवार सुबह अपने खेत में मवेशियों के प्रवेश को रोकने के लिए मेड़ पर जीआई तार और नायलॉन रस्सी से घेराबंदी कर रही थीं। इस दौरान उनके साथ बड़ा बेटा विवेक सिंगरौल (23 वर्ष) और छोटा बेटा सत्यव्रत सिंगरौल (14 वर्ष) भी मौजूद था। काम के दौरान अचानक जीआई तार में करंट प्रवाहित हो गया और तीनों उसकी चपेट में आ गए। करंट का झटका इतना तेज था कि संभलने का मौका तक नहीं मिला और तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतका के पति सीताराम सिंगरौल, जो पेशे से चालक हैं, घटना के समय काम पर गए हुए थे। शाम को घर लौटने पर जब पत्नी और दोनों बेटे घर पर नहीं मिले तो उन्होंने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की। काफी खोजबीन के बाद जब वे खेत पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। खेत में पत्नी और दोनों बेटों के शव पड़े थे। यह हृदयविदारक दृश्य देखकर वे बदहवास हो गए और तत्काल कोटा थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही कोटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। देर शाम होने के कारण शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका। शनिवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मौत का कारण करंट लगना सामने आया है। हालांकि खेत में लगे जीआई तार में करंट कैसे प्रवाहित हुआ, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। आशंका जताई जा रही है कि किसी विद्युत लाइन के संपर्क या अन्य तकनीकी कारण से तार में करंट आया होगा। पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले के हर पहलू की जांच कर रहे हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *