• Mon. Jul 6th, 2026

ग्रामीण बैंक में सेंध, एटीएम भी तोड़ा..लेकिन खाली हाथ लौटे चोर

0 0
Read Time:2 Minute, 46 Second

बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलतरा स्थित ग्रामीण बैंक में रविवार देर रात चोरी की बड़ी कोशिश नाकाम हो गई। अज्ञात बदमाश बैंक की पिछली दीवार तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास करते हुए एटीएम में भी तोड़फोड़ कर गए। हालांकि वे बैंक से नकदी या अन्य कोई सामान नहीं ले जा सके और मौके से फरार हो गए। घटना का खुलासा सोमवार सुबह उस समय हुआ, जब बैंक कर्मचारी शाखा पहुंचे। उन्होंने बैंक की पिछली दीवार टूटी हुई और परिसर में लगे एटीएम को क्षतिग्रस्त देखा। इसके बाद तत्काल रतनपुर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान फिंगरप्रिंट सहित अन्य तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्य एकत्र किए गए। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि बदमाशों ने बैंक के सीसीटीवी सिस्टम से छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी। पुलिस डीवीआर की जांच कर रही है, वहीं बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का मानना है कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले बैंक की रेकी की थी और पूरी योजना के साथ चोरी की कोशिश की। हालांकि किसी कारणवश वे अपने इरादों में सफल नहीं हो पाए और बिना किसी बड़ी वारदात को अंजाम दिए ही फरार हो गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। जांच में बैंक की दीवार और एटीएम में तोड़फोड़ की पुष्टि हुई है। एफएसएल टीम ने आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं तथा सीसीटीवी फुटेज और डीवीआर की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *