• Sat. Jul 11th, 2026

अनूपपुर–कटनी रेलखंड को मिली नई रफ्तार बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर

0 0
Read Time:3 Minute, 33 Second

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत अनूपपुर–कटनी रेलखंड पर तेजी से हो रहे अधोसंरचना विकास कार्यों ने रेल संचालन को नई गति दे दी है। तीसरी रेल लाइन, 110 किमी प्रति घंटे की गति, अमृत भारत स्टेशन योजना और यात्री सुविधाओं के विस्तार से इस महत्वपूर्ण रेलखंड की परिचालन क्षमता, सुरक्षा और सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। रेलवे के अनुसार, 165.52 किलोमीटर लंबी तीसरी लाइन चालू होने से यात्री और मालगाड़ियों का संचालन अधिक सुगम, सुरक्षित और समयबद्ध हो गया है। अतिरिक्त लाइन मिलने से ट्रेनों की आवाजाही आसान हुई है और परिचालन क्षमता में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। रेलखंड के अनूपपुर–सिंहपुर, लोरहा–विलायतकलां और रुपौंद–न्यू कटनी जंक्शन सेक्शन में 110 किमी प्रति घंटे की गति लागू की जा चुकी है, जबकि शेष हिस्सों में यह कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। इसके लागू होने से ट्रेनों के समयपालन में सुधार और यात्रा समय में कमी आएगी। वहीं अनूपपुर, शहडोल और उमरिया रेलवे स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिकीकरण किया जा रहा है। स्टेशन भवन, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग, पहुंच मार्ग, दिव्यांगजन सुविधाएं और सौंदर्यीकरण के कार्य अंतिम चरण में हैं। रेलखंड की क्षमता बढ़ने के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए रानी कमलापति–सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस का अनूपपुर तथा बिलासपुर–भोपाल एक्सप्रेस का नौरोजाबाद और रुपौंद स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव भी शुरू किया गया है, जिससे स्थानीय यात्रियों को सीधा लाभ मिल रहा है। रेलवे ने ट्रैक अनुरक्षण कार्यों को भी अधिक प्रभावी बनाया है। तीसरी लाइन उपलब्ध होने से मेंटेनेंस कार्य बेहतर ढंग से हो रहे हैं, जिससे रेल संरक्षा मजबूत हुई है और आकस्मिक परिस्थितियों में भी ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं होता। इसके अलावा विभिन्न स्टेशनों पर रैंप, दिव्यांगजन अनुकूल पार्किंग, शौचालय, बैठने की व्यवस्था और टिकट काउंटर जैसी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, ताकि सभी वर्गों के यात्रियों को बेहतर और सुलभ रेल सेवाएं मिल सकें। रेलवे का कहना है कि शेष विकास कार्य पूरे होने के बाद अनूपपुर–कटनी रेलखंड दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सबसे आधुनिक, सुरक्षित और उच्च क्षमता वाले रेलखंडों में शामिल होगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *