• Sat. Jul 11th, 2026

स्ट्रीट लाइट का पोल बना करंट का जाल, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए 5 मजदूर

0 0
Read Time:3 Minute, 2 Second

बिलासपुर। नगर निगम क्षेत्र के सिरगिट्टी वार्ड में शुक्रवार दोपहर स्ट्रीट लाइट का पोल खड़ा करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पोल ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसमें तेज करंट दौड़ गया। पोल को संभाल रहे पांच मजदूर करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों में चार पुरुष और एक महिला शामिल हैं। सभी को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार आदर्श नगर वार्ड क्रमांक-11 स्थित पानी टंकी के पास नगर निगम की ओर से स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य चल रहा था। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे मजदूर लोहे का पोल खड़ा कर रहे थे। इसी दौरान पोल अचानक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। देखते ही देखते पूरे पोल में करंट फैल गया और उसे पकड़े मजदूर उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की पहचान दीपक यादव (30), मुकेश कुमार (38), सेवाराम (24), प्रहलाद चौरसिया (45) और जयंती धुर्वे के रूप में हुई है। सभी मजदूर मध्यप्रदेश के मंडला जिले के निवासी बताए गए हैं और नगर निगम के स्ट्रीट लाइट स्थापना कार्य में लगे हुए थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मजदूरों के पास पर्याप्त सुरक्षा उपकरण और सेफ्टी गियर नहीं थे। वहीं हाईटेंशन लाइन के नीचे कार्य के दौरान आवश्यक सुरक्षा मानकों का भी पालन नहीं किया गया। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि बिना सुरक्षा इंतजाम के काम की अनुमति कैसे दी गई और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार कौन है। यदि जांच में ठेकेदार, संबंधित अधिकारी या जिम्मेदार एजेंसी की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे ने एक बार फिर निर्माण कार्यों में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *