• Wed. Jul 22nd, 2026

चौकीदार का दूसरा हत्यारा बिहार से गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

0 0
Read Time:1 Minute, 37 Second

बिलासपुर। बाल संप्रेक्षण गृह के चौकीदार की निर्मम हत्या कर फरार एक अन्य आरोपी को पुलिस ने बिहार के पटना से गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम आरोपी को बिलासपुर ले आई है। पूछताछ में दो अन्य फरार आरोपियों के बारे में जानकारी मिलेगी। सरकंडा थाना क्षेत्र के नूतन चौक स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में सहायक सह रात्रि चौकीदार नरेंद्र कुमार खाण्डे की हत्या के मामले में फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। सोमवार को एक आरोपी विशाल चौबे को बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले पुलिस ने एक अन्य आरोपी दिनेश राठिया को प्रयागराज से हिरासत में लिया था। मामले में अब भी दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की विशेष टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। दूसरी ओर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई राज्यों में पुलिस टीमों को रवाना किया गया था। तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिरों से मिली सूचना और लगातार की जा रही निगरानी के आधार पर विशाल चौबे को पटना से पकडऩे में सफलता मिली।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *