बिलासपुर। बिजली पावर सप्लाई तार चोरी की गुत्थी को सिरगिट्टी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 4 बंडल बिजली पावर सप्लाई तार व कार जब्त की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। सिरगिट्टी पुलिस ने बताया कि तिफरा सेक्टर डी में सडक़ लाईट की सुविधा के लिए विद्युत पोल खड़ी कर बिजली तार खींचकर लाईट लगाया गया था। वर्तमान में पावर सप्लाई नहीं थी। 9 अगस्त की रात अज्ञात चोरों द्वारा 1 किमी लम्बा तार जिसकी कीमत 45 हजार रुपए चोरी कर ले गया। इस मामले में अपराध दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। पूर्व में चोरी के केस में जेल गए आरोपी नीतेश पण्डित (22) निवासी अमोरा थाना मुलमुला, राजेश राय (रात्रे) (32) निवासी ग्रमा मुरलीडीह थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा, विकास साण्डे (22) निवासी ग्राम मुरलीडीह थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा, श्रीजीत जोशी (30) निवासी विद्युत नगर तिफरा वार्ड नंबर 8 थाना सिरगिट्टी को पकडक़र बारिकी से पूछताछ की गई। आरोपियों द्वारा जुर्म करना स्वीकार किया गया। आरोपियो के विरुद्ध थाना अकलतरा, मस्तुरी, मुलमुला, जांजगीर चांपा में अन्य अपराध दर्ज होना पाया गया है। उनके कब्जे से 4 बंडल बिजली तार, घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक सीजी 10 एफए 2456 जब्त की गई है।
बिजलीतार चोरी करने वाले गिरोह गिरफ्तार
Read Time:2 Minute, 6 Second