बिलासपुर। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज और विशाखापटनम के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन 16-16 फेरे लगाएगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के शहडोल, अनूपपुर, पेंड्रारोड, बिलासपुर और रायगढ़ स्टेशनों पर इसका ठहराव रहेगा। इससे यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प और कंफर्म बर्थ की सुविधा मिलने की उम्मीद है। गाड़ी संख्या 04159 प्रयागराज-विशाखापटनम साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 14 अगस्त से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को प्रयागराज से रवाना होगी। वहीं, गाड़ी संख्या 04160 विशाखापटनम-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन 15 अगस्त से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। रेलवे के अनुसार स्पेशल ट्रेन के संचालन से प्रयागराज और विशाखापटनम के बीच सीधे आवागमन की सुविधा बढ़ेगी। धार्मिक, पर्यटन, शिक्षा, चिकित्सा और व्यावसायिक कारणों से यात्रा करने वाले यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा। स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। इनमें एक पावरकार, एक एसएलआरडी, पांच जनरल, सात स्लीपर, एक एसी-2, चार एसी-3 और तीन एसी-3 इकोनॉमी कोच शामिल हैं। दोनों दिशाओं में ट्रेन मानिकपुर, सतना, कटनी, शहडोल, अनूपपुर, पेंड्रारोड, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा रोड, सम्बलपुर, बरगढ़ रोड, बलांगीर, टिटिलागढ़, केसिंगा, मुनिगुड़ा, रायगढ़ा, कूनेरु, पार्वतीपुरम, बोब्बिली और विजयनगरम स्टेशनों पर रुकेगी। गाड़ी संख्या 04159 प्रयागराज-विशाखापटनम साप्ताहिक स्पेशल प्रयागराज से रात 10.15 बजे रवाना होगी। इसके बाद शहडोल 18.15/18.20 बजे, अनूपपुर 18.55/19.00 बजे, पेंड्रारोड 19.38/19.40 बजे और बिलासपुर 22.15/22.25 बजे पहुंचेगी। शनिवार को ट्रेन रायगढ़ 00.25 बजे पहुंचेगी और 00.30 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन 13.30 बजे विशाखापटनम पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04160 विशाखापटनम-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को 15.40 बजे विशाखापटनम से चलेगी। रविवार को रायगढ़ 03.55/04.00 बजे, बिलासपुर 06.00/06.10 बजे, पेंड्रारोड 08.33/08.35 बजे, अनूपपुर 09.20/09.25 बजे और शहडोल 10.00/10.05 बजे पहुंचेगी। ट्रेन शाम 17.30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
प्रयागराज-विशाखापटनम के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, बिलासपुर समेत 5 स्टेशनों पर ठहराव
Read Time:3 Minute, 20 Second