Read Time:1 Minute, 15 Second
बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में चल रहे ‘हर घर तिरंगा 2026’ अभियान के तहत राजधानी दिल्ली में राष्ट्रभक्ति और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। आवासन एवं शहरी कार्य रा’य मंत्री तोखन साहू ने हर घर तिरंगा साइकिल यात्रा और तिरंगा बाइक रैली 2026 में सहभागिता कर युवाओं और नागरिकों को राष्ट्रीय एकता एवं जिम्मेदार नागरिकता का संदेश दिया। मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम से ‘हर घर तिरंगा साइकिल यात्रा’ का आयोजन किया गया। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में मई भारत के एक हजार से अधिक स्वयंसेवकों और दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
Post Views: 1