• Sat. Aug 15th, 2026

गरिमामय माहौल में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

0 0
Read Time:3 Minute, 42 Second

बिलासपुर. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज बिलासपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू ने ध्वजारोहण किया। आजादी का पर्व गरिमामय और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर बेलतरा विधायक  सुशांत शुक्ला, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पांडे, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता संतोष कश्यप, संभागायुक्त सुनील जैन, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, सीसीएफ मनोज पांडे मौजूद थे। ,

ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ। परेड कमांडर श्री भूपेन्द्र गुप्ता द्वारा राष्ट्रगान की धुन पर सलामी दी गई। पूर्ण वेशभूषा में सजे 13 प्लाटूनों ने अनुशासन, शौर्य और देशभक्ति से ओतप्रोत भव्य एवं आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया।

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया।

समारोह के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने उपस्थित सभी लोगों को तिरंगा शपथ दिलाई। वहीं ब्रह्मकुमारी दीदी ने उपस्थित जनसमुदाय को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। इस अवसर पर राष्ट्रप्रेम, देश के प्रति कर्तव्यबोध और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में नक्सल हिंसा में शहीद हुए जवानों के परिजनों को केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने सम्मानित किया। शहीद जवानों के परिजनों के सम्मान के अवसर पर कार्यक्रम स्थल भावुक और गौरवपूर्ण माहौल से भर उठा। उपस्थित लोगों ने वीर जवानों के बलिदान को नमन किया।

शासकीय कार्यों एवं दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन करने वाले विभिन्न विभागों के 50 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

परेड प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में जिला पुलिस बल महिला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नगर सेना महिला ने द्वितीय स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में एनसीसी जूनियर डिवीजन बिलासपुर ने प्रथम, एनसीसी सीनियर गर्ल्स ने द्वितीय तथा एनसीसी सीनियर बॉयज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *