बिलासपुर। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ के उपर चढ़ गई। जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान कार के अंदर नशे में सवार युवक-युवती आपस में अश्लील हरकत करने लगे। जिसे देखकर भीड़ में मौजूद लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। सिरगिट्टी क्षेत्र में बारिश के दौरान मेन रोड पर तेज रफ्तार कार सवार युवक-युवतियां घूम रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार सवार नशे में थे। कार चालक युवक ने गाड़ी को लहराते हुए दुकान के पास फुटपाथ पर चढ़ा दिया और टक्कर मार दी। इस हादसे में वहां मौजूद कई लोगों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान चालक युवक और बगल में बैठी युवती किस करता नजर आया। जब लोगों ने हादसे का विरोध करते हुए कार सवार युवक से बात करने की कोशिश की, तो वह और उसके साथ मौजूद लोग दबंगई दिखाने लगे। हालांकि यह मामला पुलिस थाने तक नहीं पहुंचा है। हादसा के बाद आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। इससे नाराज कुछ स्थानीय युवकों ने कार सवार लडक़ों की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान कार सवार युवती भी बाहर आ गई। वह युवक का पक्ष लेते हुए विवाद करने लगी। इस पर स्थानीय लडक़ों ने युवती को भी थप्पड़ मार दिया। सिरगिट्टी क्षेत्र का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें मुख्य सडक़ पर युवकों का एक गुट युवती और उसके साथ आए दो युवकों की बीच सडक़ पर पिटाई करता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
हादसे के बाद कार में अश्लील हरकत, भीड़ ने युवक-युवती को पीटा
Read Time:2 Minute, 16 Second