बिलासपुर। पुराना हाई कोर्ट स्थित मद्रासी होटल में वेज और नॉन वेज भोजन को एक ही फ्रीज में रखा जा रहा था। साथ ही रसोई में गंदगी पसरी हुई और खाद्य पदार्थों को गंदगी के बीच रखने पर होटल को सील कर दिया गया है। जिला एवं खाद्य औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने लाइसेंस को सात दिनों के लिए निलंबित कर दिया है। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। टीम ने मद्रासी होटल पहुंची, वहां जांच के दौरान रसोई में गंदगी के साथ खाद्य पदार्थों को अस्वच्छ तरीके से तैयार करना और वेज-नॉनवेज सामग्री को एक ही फ्रीजर में रखना पाया गया है। रेस्टोरेंट में एक ही चॉपिंग बोर्ड पर वेज और नॉनवेज खाद्य सामग्री काटी और तैयार की जा रही थी। फ्रीजर में भी दोनों तरह की सामग्री एक साथ रखी गई थी। इससे खाद्य पदार्थों के दूषित होने का खतरा बना हुआ था। जांच में रसोई की साफ-सफाई संतोषजनक नहीं मिली। कर्मचारियों द्वारा ग्लव्स का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था। वहीं, रेस्टोरेंट में पेस्ट कंट्रोल की उचित व्यवस्था भी नहीं मिली। फ्रीजर की नियमित सफाई नहीं होने के कारण वहां भी अस्वच्छता पाई गई। खाद्य पदार्थ तैयार करने का पूरा वातावरण खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं था।
एक ही फ्रीजर में वेज-नॉनवेज रखने पर होटल सील
Read Time:2 Minute, 2 Second