• Mon. Aug 17th, 2026

देश भक्ति गीत के रंग में रंगा बिलासपुर पुलिस परिवार

0 0
Read Time:2 Minute, 25 Second

बिलासपुर। 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चेतना हाल, पुलिस लाइन बिलासपुर में देशभक्ति, उत्साह च गौरवपूर्ण वातावरण में बिलासपुर पुलिस के कर्मठ व उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए 83 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित किया गया। सम्मानित पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा एयरपोर्ट सुरक्षा, न्यायालयीन कार्य, अपराध निराकरण, एनडीपीएस प्रकरणों की उत्कृष्ट विवेचना, डायल-112, सीसीटीएनएस संचालन, वीआईपी सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, बीट सिस्टम, आसूचना संकलन, गंभीर अपराधों के आरोपियों की गिरफ्तारी, प्रशासनिक कार्य एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया गया, जिसमें एएसपी पंकज अवस्थी को एयरपोर्ट सुरक्षा व्यवस्था व उच्च न्यायालय संबंधी दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन, निरीक्षक श्वेता मिश्रा गौरेहा उच्च न्यायालय में गृह (पुलिस) विभाग से संबंधित न्यायालयीन कार्यों का उत्कृष्ट निर्वहन, निरीक्षक प्रदीप आर्य संपत्ति बरामदगी व अपराधों के निराकरण में उत्कृष्ट कार्य, निरीक्षक राहुल तिवारी डायल-112 के सुव्यवस्थित संचालन में उत्कृष्ट योगदान, उप निरीक्षक इन्द्रनाथ नायक व सहायक उप निरीक्षक विदेशी राम साहू एनडीपीएस के दो प्रकरणों में उत्कृष्ट विवेचना कर आरोपियों को न्यायालय से सजा दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान, उप निरीक्षक (अ) समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *