• Thu. Aug 20th, 2026

जान से मारने की धमकी देकर लूटपाट के आरोपी पकड़ाए

0 0
Read Time:2 Minute, 35 Second

बिलासपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से इलाज कराकर आधी रात को घर लौट रहे रिटायर्ड शिक्षक को जान से मारने की धमकी देकर ऑटो सवार बदमाशों ने लूटपाट करते हुए नगद 1200 रुपए छीनकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों और तीन नाबालिगों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। रतनपुर पुलिस ने बताया कि ग्राम कर्रा निवासी रिटायर्ड शिक्षक युवराज सिंह प्रधान (63) ने पुलिस को बताया कि बीते सोमवार को कान में दर्द होने पर वे इलाज कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर गए थे। रात 12 बजे वे अपनी कार से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान कृष्णा ट्रेडर्स के पास ऑटो क्रमांक सीजी 10 सीडी 7944 में सवार युवकों ने उनकी कार के आगे ऑटो अड़ाकर रास्ता रोक दिया। ऑटो से 2-3 युवक उतरे और कार का शीशा खटखटाकर उन्हें नीचे उतार लिया। इसके बाद आरोपी गाली-गलौज करते हुए पैसे मांगने लगे। जब शिक्षक ने पैसे नहीं होने की बात कही तो आरोपियों ने डंडा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उनकी जेब में रखे 1200 रुपए जबरन छीनकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की शिकायत के बाद रतनपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। लूट के दौरान रिटायर्ड शिक्षक ने ऑटो का नंबर देख लिया था। इसी नंबर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी सरकंडा के बंधवापारा और ईमलीभाठा क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोपी रात के समय ग्रामीण इलाकों में अकेले कार सवारों को देखकर उनके वाहन के आगे ऑटो अड़ा देते थे। इसके बाद रास्ता रोककर लूटपाट करते थे। पुलिस ने आरोपी पवन कुमार गौहर (19), राहुल दुबे (25) और तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *