पथरिया। संत रविदास की जन्मभूमि गोवर्धनपुर, वाराणसी की पवित्र मि_ी का कलश गुरुवार को पथरिया मण्डल पहुंचा। भारतीय जनता पार्टी मुंगेली जिला कार्यालय में आयोजित गुरु रविदास महाराज जिला समरसता संकल्प अभियान के तहत छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव व प्रदेश कैबिनेट मंत्री और मुंगेली जिला प्रभारी लखनलाल देवांगन के उपस्थिति में मिट्टी का कलश पथरिया मण्डल के प्रतिनिधियों को सौंपा गया।
पथरिया से मिट्टी कलश लेने नगर पंचायत अध्यक्ष हुलसी रघु वैष्णव, भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रघुनंदन कर्माकर, विधायक प्रतिनिधि रघु वैष्णव, महामंत्री बलराम जायसवाल, पार्षद चंद्रकली दिवाकर प्रतिनिधि मंडल के रूप में पहुंचे थे। इस मौके पर भाजपा पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि संत शिरोमणि रविदास के 650 वी जयंती वर्ष में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रम के तहत यह मि_ी का कलश पथरिया पहुंचा है। आने वाले दिनों में विभिन्न कार्यकर्मो के माध्यम से उनके विचार जन-जन तक पहुचाया जाएगा। इस मौके पर पथरिया पहुचने पर वार्ड क्रमांक 07 में मेहर समाज के प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता मदन लाल कर्माकर ने परिवार सहित स्वागत किया वही पथरिया महामाया मंदिर पहुचने पर जसपाल छाबड़ा, गणेश सोनी, ओमू दीवान, रमेश साहू ने स्वागत किया और कलश पूजन कर वही रखा गया।
संत रविदास जन्मभूमि की पवित्र मिट्टी कलश पथरिया मण्डल पहुंचा
Read Time:2 Minute, 2 Second