• Sat. Nov 7th, 2026

यादव समाज का गोवर्धन पूजा उत्सव 10 नवंबर को होगा

0 0
Read Time:4 Minute, 16 Second

बिलासपुर। बिलासपुर जिला यादव समाज (बेलतरा विधानसभा) द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला पारंपरिक गोवर्धन पूजा उत्सव इस वर्ष 10 नवंबर को ग्राम खैरा स्थित ऐतिहासिक जगशाला परिसर में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। यादव समाज की संस्कृति, एकता और परंपरा को समेटे हुए इस भव्य आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से पूरी कर ली गई हैं। अध्यक्ष शिशंकर यादव तथा कोषाध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि उत्सव की शुरुआत सुबह से लेकर दोपहर बाद तक विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक चरणों में होगी। सुबह 09:00 बजे – धार्मिक अनुष्ठान व गोवर्धन पूजा: भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के मंदिर (जगशाला) परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गोवर्धन पर्वत की विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती और हवन की जाएगी। तत्पश्चात सुबह 11:00 बजे से संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। दोपहर 01:00 बजे महाप्रसाद व सामूहिक भोज के बाद कार्यक्रम का समापन होगा। गोवर्धन पूजा उत्सव के मुख्य अतिथि श्री सुशांत शुक्ला (विधायक, बेलतरा विधानसभा) होंगे वही अति विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सोमनाथ यादव (पूर्व अध्यक्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग, छत्तीसगढ़ शासन), श्री रामशरण यादव (पूर्व महापौर), श्री भुनेश्वर यादव (पूर्व अध्यक्ष, जिला पंचायत), श्री विजय केशरवानी (पूर्व बेलतरा विधायक प्रत्याशी), श्री महेंद्र गंगोत्री एवं श्री सिद्धांशु मिश्रा रहेंगे। उत्सव अध्यक्ष: श्री देवेंद्र यादव (विधायक, भिलाई) होंगे। विशिष्ट अतिथि होंगे लक्ष्मी यादव, प्रह्लाद यादव, ईश्वर यादव, अमित यादव, नीरज यादव, शैलेन्द्र यादव और सुखनंदन यादव। उत्सव की अनूठी परंपराएं और विशेषताएं यह गोवर्धन पूजा उत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह समाज की एकजुटता और आदर्शों का प्रतीक है। अमृत रूपी दूध का वितरण- यादव समाज के पारंपरिक व्यवसाय और संस्कृति को सम्मान देते हुए, समारोह में आने वाले सभी अतिथियों और समाज के लोगों को प्रसाद के रूप में दूध का वितरण किया जाएगा। समाज ने कार्यक्रम की पवित्रता बनाए रखने के लिए एक सराहनीय पहल की है। जगशाला परिसर के भीतर गुटखा, तंबाकू, धूम्रपान या किसी भी प्रकार का नशा करना या नशा करके आना पूरी तरह प्रतिबंधित (बन्दिश) रहेगा। समाज के सभी लोग हर साल पूरी निष्ठा से इस नियम का पालन करते हैं। सामूहिक जन-सहयोग- इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए यादव समाज का प्रत्येक परिवार अपनी ओर से एक लीटर दूध और ₹50 की सहयोग राशि स्वेच्छा से प्रदान करता है। यही सामूहिक सहभागिता इस उत्सव को विशाल बनाती है। इस भव्य धार्मिक और सामाजिक समागम में बिलासपुर जिले भर से भारी संख्या में यादव समाज के पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल होकर भगवान गोवर्धन का आशीर्वाद लेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *