• Sat. Nov 7th, 2026

मेहरबान सिंह साहब की वरसी पर विश्व शांति के लिए हुई अरदास

0 0
Read Time:1 Minute, 55 Second

बिलासपुर। धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह साहब में भाई साहब मेहरबान सिंह साहब की मासिक वरसी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सुखमणि साहिब का पाठ और महान कीर्तन दरबार सजाया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर गुरु दरबार में मत्था टेका और आध्यात्मिक वातावरण में गुरु महिमा का श्रवण किया।
कार्यक्रम में बब्बल भाई साहब ने अपनी मधुर सत्संग और कीर्तन प्रस्तुति से संगत को निहाल किया। कीर्तन के माध्यम से गुरु की शिक्षाओं और मानव जीवन में सेवा, सिमरन तथा सद्भाव के महत्व का संदेश दिया गया। कीर्तन दरबार के समापन पर दरबार के प्रबंधक भाई साहब मूलचंद नारवानी ने विश्व शांति, मानव कल्याण और सभी की सुख-समृद्धि के लिए अरदास की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन में दरबार के प्रबंधक मूलचंद नारवानी के साथ सुरेश वाधवानी, सोनू लालचंदानी, अमर संतानी, नरेश मेहरचंदानी, राजेंद्र (पप्पू भाई), अशोक मतलानी, सुरेश माधवानी, गंगाराम सुखिजा, विकास बजाज, अनीता नारवानी, पार्षद कंचन वाधवानी सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, महिलाएं और सेवादार उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *