बिलासपुर। गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के पहले प्रकाश पूरब को समर्पित कई कार्यक्रम गुरुद्वारा दयालबंद में संपन्न हुआ। आदर्श पंजाबी महिला समिति द्वारा अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया। अंताक्षरी प्रतियोगिता गुरुमुखी शब्द कीर्तन में आधारित थी। इस कार्यक्रम में 10 टीमों ने भाग लिया। प्रत्येक टीम टीम में 7 सदस्य थे, जो इस प्रतियोगित में भाग लिए। इस कार्यक्रम को आदर्श पंजाबी महिला समिति की अध्यक्ष ने बहुत ही सुचारू रूप से संचालन किया और उनकी पूरी टीम के सदस्यों का योगदान रहा। संस्था की फाउंडर मेंबर शशि आहूजो कार्यक्र में अपनी उपस्थिति दर्च कराई और अपने विचार सभी सदस्यों को अवगत कराया। प्रतियोगिता में जज की भूमिका में सरदार अमोलक सिंह टुटेजा तवी इंदर पाल सिंह अरोरा भाई साहब हेड ग्रंथि मान सिंह थे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अमनदीप सिंह मनप्रीत कौर जसबीर कौर राजा सिंह कांता सलूजा के ग्रुप को मिला। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आदर्श पंजाबी महिला समिति के सभी सदस्य अध्यक्ष पम्मी गुम्बर संस्थापिका शशि आहूजा, सचिव श्रद्धा खंडूजा, कोषाध्यक्ष रेशम कौर गंभीर, सह सचिव मीनू भोगल, मीनू उपवेजा, सह कोषाध्यक्ष ज्योति खंडूजा, नीतू चावला, लक्की चावला, कृताशा गुंबर, सिमरन गुंबर, महेंद्र कौर सलूजा, बलजीत कौर अजमानी, दलजीत कौर मक्कड,़ तेजीत कौर गंभीर उपस्थित रहे। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार परमजीत सिंह सलूजा सचिव अमरजीत सिंह दुआ कोषाध्यक्ष गुरदीप सिंह अजमानी सह सचिव जसवीर सिंह सोनू अमनदीप सिंह बलजीत सिंह गभीर सतिंदर सिंह गांधी रमनदीप सिंह सलूजा इंद्रजीत सिंह इच्छपूरानी उपस्थित रहे। 12 सितम्बर की सुबह 4 बजे नगरकीर्तन पंजाबी कालोनी से निकल कर गुरुद्वारा साहिब में आएगा ,जिसकी तैयारी में पूरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी लगी हुई है।
गुरुद्वारा दयालबंद में संगत ने खेली गुरुमुखी अंताक्षरी, दिखाया शब्द ज्ञान
Read Time:2 Minute, 57 Second