• Sat. Sep 12th, 2026

नवपदस्थ डीईओ से मिला शिक्षक फेडरेशन, शिक्षा व्यवस्था में सहयोग का भरोसा

0 0
Read Time:2 Minute, 26 Second

बिलासपुर। जिले में नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी संदीप पांडे से छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने नए डीईओ के कार्यकाल में जिले की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सकारात्मक सहयोग का भरोसा दिलाया। प्रदेश सलाहकार रंजीत बनर्जी, कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष अश्वनी कुर्रे, संभागीय महामंत्री विकास कायरवार, जिला अध्यक्ष सुनील पांडे, तखतपुर ब्लॉक अध्यक्ष अमलेश पाली और बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष अजीत कुजूर के संयुक्त नेतृत्व में जिला एवं ब्लॉक टीम जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंची। प्रतिनिधिमंडल ने संदीप पांडे को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। फेडरेशन पदाधिकारियों ने कहा कि जिले की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में शिक्षक संगठन अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए जिला शिक्षा अधिकारी के कुशल नेतृत्व में शिक्षक और विद्यार्थियों से जुड़े विषयों पर सकारात्मक पहल होगी। संगठन ने शिक्षा, शिक्षक और छात्रहित में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला संयोजक ढोलालाल पटेल, सचिव रवींद्र खूंटे, जिला मीडिया प्रभारी अवधेश विमल, विधि सलाहकार विवेक तिवारी, जिला महामंत्री निशा अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष अनिमेष दीक्षित सहित संजय यादव, नरेश साहू और विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारी व शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम में फेडरेशन की महिला पदाधिकारियों ने भी सहभागिता की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *