• Sun. Sep 13th, 2026

तीरंदाजी में एसईसीआर का जलवा, 5 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर

0 0
Read Time:3 Minute, 5 Second

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीरंदाजों ने 16वीं अखिल भारतीय रेलवे तीरंदाजी चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते हुए रेलवे जोन का नाम रोशन किया है। पश्चिम बंगाल के चित्तरंजन में 7 से 9 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में एसईसीआर के खिलाडिय़ों ने दो स्वर्ण और तीन कांस्य समेत कुल पांच पदक जीते। इस प्रदर्शन के साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे 13 रेलवे जोन की पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में एसईसीआर की ओर से 10 तीरंदाजों ने हिस्सा लिया। इनमें छह रिकर्व और चार कंपाउंड वर्ग के खिलाड़ी शामिल थे। खिलाडिय़ों ने विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम और व्यक्तिगत मुकाबलों में पदक हासिल किए। महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में माधवी चौहान, मधु वेदवान और वितासा ठाकुर की टीम ने फाइनल में 5-3 सेट प्वाइंट से जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं मिश्रित रिकर्व टीम स्पर्धा में माधवी चौहान और पवन की जोड़ी ने भी फाइनल मुकाबला 5-3 से जीतकर एसईसीआर को दूसरा स्वर्ण दिलाया। महिला व्यक्तिगत रिकर्व 70 मीटर ओवरऑल स्पर्धा में माधवी चौहान ने 640 अंक हासिल कर कांस्य पदक जीता। महिला व्यक्तिगत ओलंपिक राउंड में वितासा ठाकुर ने 6-4 से मुकाबला जीतकर कांस्य पदक हासिल किया। पुरुष रिकर्व टीम स्पर्धा में पवन, जसकीरत सेखों और शिवनाथ नागेशिया की टीम ने कांस्य पदक मुकाबले में 6-0 से जीत दर्ज की। खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रतियोगिता में पांच पदक जीतकर तीसरा स्थान हासिल करना रेलवे के खेल क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है। रेलवे महाप्रबंधक तरुण प्रकाश, सेक्रसा के पदाधिकारी और वरिष्ठ अधिकारियों ने खिलाडिय़ों व प्रशिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने आगामी राष्ट्रीय और उच्चस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *