• Mon. Jul 21st, 2025

जुआरियों का खतरनाक गैंग गिरफ्तार…जब पुलिस ने बोला धावा…बरामद हुए खौफनाक हथियार.. हजारों रूपये जब्त

0 0
Read Time:1 Minute, 52 Second

बिलासपुर // मस्तूरी पुलिस ने जुआरियों के खतरनाक गैंग को घेराबन्दी कर धर दबोचा है। पकड़े गए चारो जुआरियों से पुलिस ने खतरनाक हथियार बरामद किया है। पुलिस ने इसके अलावा कार्रवाई के दौरान हजारों रूपये नगद जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ एक्ट और 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है।

मस्तुरी पुलि सने थाना क्षेत्र के ग्राम जोरवा में जुआ खेलते बदमाशों को पकड़ा है। पुलिस कप्तान के निर्देश पर स्थानीय पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने खतरनाक जुआरियों के गैंग को घेराबन्दी कर पकड़ा है। यद्यपि पुलिस को देखकर जुआरियों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन टीम ने दौड़ाकर चार जुआरियों को धर दबोचा।

तलाशी के दौरान पुलिस ने जुआरियों से खतरनाक हथियार बरामद किया। कब्जे से नगदी करीब 88 हजार से अधिक रूपये जब्त किया। आरोपियों के पास से पुलिस ने 6 मोबाइल भी कब्जे में लिया है। इसके अलावा आरोपियों से अप्रत्याशित रूप से हथियार भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से 2 चापड, 1 कत्ता 1 चाकू बरामद मिला है। पकड़े गए आरोपियों का नाम अनिल सिंह,अभिषेक सिंह,अरूण सिंह और धीरज सिंह है। सभी आरोपी ग्राम जोरवा के निवासी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed