बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ, जिला बिलासपुर शहरी क्षेत्र की जिला कार्यसमिति का प्रथम परिचयात्मक सम्मेलन 19 सितंबर शनिवार भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ जिला संयोजक बिंदु सिंह कछवाहा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। यह सम्मेलन अपने आप में एक महत्वपूर्ण उद्देश्य सबका साथ, सबका विकास की भावना के साथ संपन्न किया गया। परिचयात्मक सम्मेलन में भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ प्रदेश प्रभारी शिव शरण धर बढग़ैया, प्रदेश संयोजक दिनेश सिंह, संभाग प्रभारी पुष्पा पाटले, भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हीरादेव सोनवानी, विशेष आमंत्रित सदस्य अविरल सिंह, मोहन साहू के आतिथ के रुप में शामिल हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ जिला संयोजक बिंदु सिंह कछवाहा ने कहा कि वे सबको अपने साथ लेकर समाज में सेवा कार्य के लिए अग्रसर रहेंगी और पूरे जिला बिलासपुर का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने सेवा कार्यों में सभी को साथ लेकर चलने, सामाजिक सरोकारों के लिए निरंतर कार्य करने की भावना व्यक्त की। कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक दिनेश सिंह, प्रदेश प्रभारी शिव शरण धर बढग़ैया, संभाग प्रभारी पुष्पा पाटले, भिलाई से आए विशेष आमंत्रित अतिथि अविरल सिंह, मोहन साहू, डॉ. सुषमा पंड्या, गरिमा सराफ, रवि साहू, ट्रेजा साहू, चंदा सोनी, दिलीप विनोदिया, जोगिंदर लूथरा, सोनिया साहू, श्रेयस अवस्थी, अभिषेक ठाकुर, क्षमा सिंह , लक्ष्मी सोनी, सत्येश खंडेलवाल समेत अन्य शामिल हुए।
भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ का प्रथम परिचयात्मक सम्मेलन संपन्न
Read Time:2 Minute, 20 Second