• Mon. Sep 21st, 2026

नदी-घाटों में निगम और विवि छात्रों ने किया श्रमदान

0 0
Read Time:3 Minute, 15 Second

बिलासपुर। शहर को स्वच्छ, सुंदर व स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान व सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम बिलासपुर व गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान श्री राम सेतु के नीचे, रिवर व्यू, अटल पथ के घाट, नदी क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे समेत अधिकारी-कर्मचारियों व विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने श्रमदान करते हुए नदी, घाट क्षेत्र में जमा कचरे की सफाई की। आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाने का कार्य किया। इस दौरान नगर निगम और छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए आम नागरिकों से भी अपील की कि नदी, घाट, सार्वजनिक स्थल, शहर के अन्य स्थानों पर कचरा न फैलाएं और कचरे का उचित निपटान करें। सामूहिक सफाई अभियान में निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे, एमआईसी सदस्, श्याम साहू, अधीक्षण अभियंता एसपी साहू, स्वास्थ्य अधिकारी प्रवेश कश्यप, ईई ललित त्रिवेदी, सब इंजीनियर देव मरकाम, पीआईयू अमित गोस्वामी, शरद पाण्डेय, यश गुप्ता, विवि के छात्र सूरज साहू, खीरसागर, नवीन, ऋषभ, शुभांश, अंकित, सुरज पाठक समेत बड़ी संख्या में निगम कर्मचारी और आमजन उपस्थित रहे। अभियान के दौरान नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, अधिकारी-कर्मचारियों, सहभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन या अभियान तक सीमित रहने वाला कार्य नहीं है, बल्कि इसे हमारी दैनिक आदत और सामूहिक जिम्मेदारी बनाना आवश्यक है। श्री सर्वे ने कहा कि नदी और उसके घाट केवल शहर की सुंदरता का हिस्सा नहीं, बल्कि हमारे पर्यावरण और आने वाली पीढिय़ों की धरोहर हैं। इन्हें स्वच्छ व प्रदूषणमुक्त रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। अभियान में सक्रिय सहभागिता के लिए गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं व नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों की सराहना की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *