• Fri. Sep 25th, 2026

सिम्स में गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

0 0
Read Time:3 Minute, 3 Second

बिलासपुर। सिम्स में हाई रिस्क गर्भावस्ता के दौरान माताओं को सही आहर, पोषण से लेकर समय पर उचित जांच करवाने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान उचित पोषण, प्रसव पूर्व व प्रसव पश्चात देखभाल, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर में सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत हाई रिस्क गर्भावस्था में माताओं के आहार व पोषण संबंधी परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन सिम्स के डीन डॉ. रमणेश मूर्ति, एमएस डॉ. लखन सिंह, स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. संगीता रमन जोगी, शिशु रोग विभाग की डॉ. पूनम अग्रवाल के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित हुआ। कार्यक्रम में डॉ. दिपीका सिंह, डॉ. स्वप्निल विल्सन, डॉ. वर्षा सिंह , डॉ. सुमन नेताम, डॉ. मनीषा अय्यर, डाइटिशियन प्रांजल श्रीवास्तव, नर्सिंग अधिकारी स्वाति कुमार, सरिता बहादुर, उज्ज्वल दास, नर्सिंग स्टाफ सिड कुर्रे, सरिता यादव, माया कुमारी, निशा मनी प्रभा सिंह, सरिता टोप्पो सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विशेष रूप से हाई रिस्क गर्भावस्था वाली महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, चिकित्सकीय सलाह का पालन करने, आवश्यकता पडऩे पर समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। गर्भवती महिलाएं व उनके परिजन उपस्थित रहे और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में चिकित्सकों द्वारा गर्भावस्था के दौरान आवश्यक सावधानियों, प्रसव पूर्व व प्रसव पश्चात देखभाल, स्त्री रोग संबंधी समस्याओं व परिवार नियोजन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। वहीं डाइटिशियन प्रांजल श्रीवास्तव ने गर्भवती महिलाओं व उनके परिजन को संतुलित आहार, पर्याप्त पोषण, स्तनपान, उचित डाइट के संबंध में परामर्श दिया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *