• Fri. Sep 25th, 2026

रिफ्रेशर कोर्स में पुलिसकर्मियों को सिखाए विवेचना के गुर

0 0
Read Time:2 Minute, 46 Second

बिलासपुर। आईजी रामगोपाल गर्ग ने विशेष रूप से पुलिस के बीट सिस्टम की उपयोगिता पर चर्चा करते हुए बताया कि प्रभावी बीट पुलिसिंग के माध्यम से पुलिस को क्षेत्र की गतिविधियों, संदिग्ध व्यक्तियों, स्थानीय परिस्थितियों की निरंतर जानकारी प्राप्त होती है, जो अपराधों की रोकथाम, अपराधियों की पहचान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के व्यावसायिक ज्ञान, कार्यकुशलता, विवेचना क्षमता को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से रक्षित आरक्षी केंद्र बिलासपुर में तीन दिवसीय रेंज स्तरीय रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के प्रथम बैच में बिलासपुर रेंज के विभिन्न जिलों से आरक्षक से लेकर निरीक्षक स्तर तक के 150 अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को कोर्स की उपयोगिता, प्रशिक्षण से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। प्रशिक्षण को गंभीरता, अनुशासन व नवीन कानून के प्रावधानों में संशोधन की महत्वपूर्ण बिंदु बताए। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग में निरंतर परिवर्तन, नवीन तकनीकों, कानूनों के समावेश के साथ पुलिस अधिकारियों- कर्मचारियों का समय-समय पर प्रशिक्षण आवश्यक है। रिफ्रेशर कोर्स के माध्यम से कार्य के दौरान आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों को दूर करते हुए पुलिसिंग को अधिक प्रभावी व विधिसम्मत बनाया जा सकता है। प्रशिक्षण के दौरान आउटडोर सत्र में प्रशिक्षुओं को पीटी-परेड, शस्त्रों के खोलने-जोडऩे, बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। इन अभ्यासों के माध्यम से पुलिस बल की शारीरिक दक्षता, अनुशासन, टीमवर्क, कानून-व्यवस्था की परिस्थितियों में त्वरित व प्रभावी कार्रवाई की क्षमता को सुदृढ़ किया गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *