बिलासपुर। बेलगहना वन परिक्षेत्र में बाघ ने किसान के बैल और बछड़े पर जानलेवा हमला किया है। जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग की। निगरानी के दौरान बाघ तो नजर नहीं आया, लेकिन आसपास उसके पंजों के निशान मिले हैं। वन विभाग ने बाघ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए निगरानी और सर्चिंग बढ़ा दी है। बाघ वैसे तो अचानकमार टाइगर रिजर्व का है। लेकिन, पिछले कई दिनों से बाहर निकलकर टाइगर रिजर्व की सीमा से लगे वनक्षेत्रों में विचरण कर रहा है। अब वह बेलगहना रेंज कक्ष क्रमांक 2471 में पहुंच गया है। उसे मवेशियों को निशाना भी बनाया। ग्रामीणों को जब मवेशियों पर बाघ के हमले की जानकारी मिली तो उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा। टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाके का निरीक्षण किया। इस दौरान बाघ के पंजों के निशान मिले। वन विभाग की टीम ने आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक तलाश की, लेकिन बाघ का पता नहीं चल सका।ऩे की सलाह दी गई है।
बाघ ने बैल और बछड़े पर किया हमला, वन विभाग ने बढ़ाई सर्चिंग
Read Time:1 Minute, 39 Second