• Wed. Sep 30th, 2026

मस्तूरी में गौरव सम्मान समारोह कल

0 0
Read Time:1 Minute, 52 Second

बिलासपुर। आज 30 सितम्बर को मस्तूरी प्रेस क्लब के तत्वावधान में मस्तूरी गौरव सम्मान समारोह-2026 का कार्यक्रम आयोजित है.

कार्यक्रम में मस्तूरी क्षेत्र के शहीद परिवार एवं 10वीं-12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को तथा स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति, खेल, समाज कल्याण, कृषि, पत्रकारिता, युवा व्यवसाई आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है. उन्हें सम्मानित किया जाएगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक दिलीप लहरिया करेंगे.

इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल सहित बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजित मिश्रा, छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय महासभा संघ के प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज सलूजा, छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष अविनाश ठाकुर एवं सीपत प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय आमंत्रित अतिथि के रूप में शामिल होंगे. उक्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ के प्रदेश महासचिव भूपेंद्र पाण्डेय ने संगठन के समस्त साथियों से शामिल होने की अपील की है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *