• Wed. Sep 30th, 2026

कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश का जलाया पुतला

0 0
Read Time:2 Minute, 40 Second

बिलासपुर। वोट चोरी करने का आरोप में कांग्रेस का जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला शहर व ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। इस दौरान भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की गई और उनके इस्तीफे की मांग उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया और विरोध स्वरूप काले रंग के गुब्बारे भी छोड़े। कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर पहले से ही पार्टी ने 28 सितंबर को जिला कलेक्ट्रेटों तक मार्च का आह्वान किया था। पार्टी की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, उनकी गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल में लिए गए फैसलों व मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग की जा रही है। प्रदर्शन के बाद जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा और जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री के नेतृत्व में कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी व गिरफ्तारी की मांग की गई है। कांग्रेस ने अपने ज्ञापन में दावा किया है कि पिछले 10 महीनों के दौरान निर्वाचन आयोग के दो निर्वाचन आयुक्तों सुखबीर सिंह संधु और विवेक जोशी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा लिए गए फैसलों पर कम से कम 14 बार औपचारिक आपत्ति दर्ज कराई। कांग्रेस का आरोप है कि इन आपत्तियों में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर की प्रक्रिया, नए मतदाताओं को जोडऩे, नाम हटाने और निर्वाचन आयोग की आईटी प्रणाली को दिल्ली में केंद्रीकृत करने जैसे मुद्दे शामिल हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *