• Wed. Sep 30th, 2026

सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की जांच, एक ही शिविर में हुए कई टेस्ट

0 0
Read Time:2 Minute, 39 Second

बिलासपुर। स्वच्छता व्यवस्था में अहम भूमिका निभाने वाले सफाई मित्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर एसईसीएल ने पहल की है। विशेष अभियान 6 एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सोमवार को इंदिरा विहार हेल्थ सेंटर में सफाई कर्मियों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। इसमें इंदिरा विहार कॉलोनी में कार्यरत संविदा सफाई कर्मियों, जिनमें महिला कर्मी भी शामिल थीं, की विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ईसीजी, लिपिड प्रोफाइल, किडनी फंक्शन टेस्ट, ब्लड टेस्ट और पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (पीएफटी) किए गए। चिकित्सकों ने जांच के साथ सफाई कर्मियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया। जांच रिपोर्ट के आधार पर जरूरत के अनुसार आगे चिकित्सकीय सलाह और दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर का उद्देश्य सफाई कार्य से जुड़े कर्मियों को नियमित स्वास्थ्य जांच की सुविधा देना और उन्हें स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। लाभार्थियों ने एक ही स्थान पर कई तरह की जांच और चिकित्सकीय परामर्श मिलने को सुविधाजनक बताया। देशभर में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान में सफाईमित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविरों पर जोर दिया जा रहा है। इसके तहत स्वास्थ्य जांच, सुरक्षा उपकरण और पात्र कल्याणकारी योजनाओं से जोडऩे जैसी गतिविधियां शामिल हैं। एसईसीएल के अनुसार विशेष अभियान 6 का मुख्य चरण 2 से 31 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें स्वच्छता, लंबित मामलों के निपटारे के साथ ई-वेस्ट के संग्रहण, पृथक्करण और निस्तारण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *