बिलासपुर। जिले की प्रतिभावान पैरा फेंसिंग खिलाड़ी स्वाति साहू को उनकी खेल उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से उन्हें 21 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मंगलवार को अपने कार्यालय में स्वाति को चेक सौंपते हुए उनके उ”वल भविष्य की कामना की। बहतराई के आदर्श चौक निवासी स्वाति ने पैरा फेंसिंग में राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। अब तक वह 22 पदक जीत चुकी हैं, जिनमें तीन स्वर्ण, चार रजत और 15 कांस्य पदक शामिल हैं। इसके अलावा व्हीलचेयर फेंसिंग में एक स्वर्ण तथा कराटे में छह स्वर्ण पदक भी उनके नाम हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने स्वाति की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में उनकी सफलता अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा है। कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, अतिरिक्त कलेक्टर वीरेंद्र बहादुर पंचभाई, एडीएम शिव कुमार बनर्जी, जिला शिक्षा अधिकारी संदीप पांडेय, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी सूर्यकांत गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। स्वाति वर्ष 2026 में थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पैरा फेंसिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उनकी खेल उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें शहीद पंकज विक्रम पुरस्कार 2024-25, मुख्यमंत्री खेल अलंकरण 2022-2&, निषाद गौरव खेल पुरस्कार 2022-2& और तेजस ध्यान खेल पुरस्कार 2025-26 से भी सम्मानित किया जा चुका है।
22 पदक जीत चुकीं स्वाति को मिला 21 हजार का प्रोत्साहन
Read Time:2 Minute, 23 Second