• Fri. Oct 2nd, 2026

नहरों के सुधार से खेतों तक पहुंचा पानी, खरीफ और रबी फसल में मिल रही सिंचाई की सुविधा

0 0
Read Time:2 Minute, 31 Second

बिलासपुर। तखतपुर क्षेत्र में जलाशयों और नहरों की मजबूती से किसानों के खेतों तक सिंचाई पानी पहुंचाने की व्यवस्था बेहतर हुई है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से वर्तमान में 2,197 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिल रही है। नहरों में पक्की परत और अन्य सुधार कार्यों के बाद पानी के अंतिम छोर तक पहुंचने की व्यवस्था मजबूत हुई है। इससे खरीफ के साथ रबी फसल के लिए भी किसानों को सिंचाई सुविधा मिल रही है। ग्राम बांधा में बने आमाचुवा जलाशय से बांधा, जोगीपुर और टिंगीपुर के किसानों को लाभ मिलता है। वर्ष 2021-22 में मुख्य और शाखा नहरों में पक्की परत बिछाने का काम पूरा किया गया था। इसके बाद करीब 578 हेक्टेयर कृषि भूमि तक पर्याप्त पानी पहुंच रहा है। किसानों की मांग के अनुसार रबी फसल के लिए भी जलाशय से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। मत्स्य पालन और निस्तार के लिए भी जलाशय उपयोगी है। इसकी जलभराव क्षमता 17.44 लाख घन मीटर है। वहीं, ग्राम खमरिया स्थित लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 10 गांवों की 1,619 हेक्टेयर कृषि भूमि को वर्तमान में सिंचाई का लाभ मिल रहा है। योजना के तहत ऊंचाई बढ़ाने और नहरों में पक्की परत बिछाने का काम जुलाई 2026 में पूरा किया गया। योजना की निर्धारित सिंचाई क्षमता 2,024 हेक्टेयर है। लोवर मनियारी की मुख्य नहर 19.5 किलोमीटर लंबी है। इससे जुड़ी तखतपुर लघु नहर 3.3 किलोमीटर और पंडरिया लघु नहर 2.1 किलोमीटर लंबी है। नहरों के सुधार से पानी के प्रवाह और वितरण में सुविधा हुई है। इससे किसानों को फसलों की जरूरत के अनुसार सिंचाई पानी उपलब्ध कराने में मदद मिल रही है और कृषि कार्यों को मजबूती मिली है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *