• Sat. Oct 3rd, 2026

स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने रेलकर्मियों ने लिया संकल्प, स्टेशन में किया श्रमदान

0 0
Read Time:2 Minute, 51 Second

बिलासपुर। स्वच्छता को जनभागीदारी से जोडऩे के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में बुधवार को ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ थीम पर राष्ट्रव्यापी श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत हुए इस आयोजन में रेल अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने स्टेशन परिसरों में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें सभी की सहभागिता जरूरी है। इस तरह के सामूहिक कार्यक्रम लोगों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी और भागीदारी की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने रेलकर्मियों, उनके परिवारों और आम नागरिकों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। अभियान के दौरान मंडल के अन्य प्रमुख स्टेशनों पर भी रेलकर्मियों और उनके परिवारजनों ने श्रमदान किया। इस दौरान स्टेशन परिसरों की सफाई के साथ आसपास के क्षेत्रों में भी स्वच्छता गतिविधियां संचालित की गईं। प्रतिभागियों ने स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने और स्वच्छ भारत के संकल्प में सक्रिय योगदान देने की शपथ भी ली। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ थीम के साथ स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 1 अक्टूबर को बिलासपुर और चांपा रेलवे स्टेशन समेत मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर सामूहिक श्रमदान किया गया। बिलासपुर स्टेशन पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश, मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन सहित वरिष्ठ अधिकारियों और रेलकर्मियों ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्टेशन परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *