• Wed. Oct 7th, 2026

यात्री बस में 245 किलो गांजा तस्करी करते दो गिरफ्तार

0 0
Read Time:2 Minute, 57 Second

बिलासपुर। जीपीएम पुलिस ने बस से गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 245 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत 1 करोड़ 22 लाख 50 हजार रुपए है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। एसपी मनोज कुमार खिलारी के निर्देशन और एएसपी अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना पेण्ड्रा पुलिस नशा के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने मलकानगिरी ओडिशा की जगुआर ट्रेवल्स की टाटा कंपनी की 44 सीटर स्लीपर बस क्रमांक ओडी 30 डी 0606 की तलाशी ली। बस में 49 पैकेटों में लगभग 245 किलो गांजा मिला। परिवहन में प्रयुक्त बस कीमत 50 लाख और 3 मोबाइल कीमत 60 हजार भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने बस मालिक सह चालक दिलीप कुमार हिंडिया निवासी नायपुरा माथिली मलकानगिरी ओडिशा और उसके सहयोगी भीमसेन केवट (30) निवासी धनौरा मौहरपारा मरवाही को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मलकानगिरी से गांजा लेकर कोरबा और जीपीएम में सप्लाई करने आया था। तस्करी का रूट मलकानगिरी, बोरई, धमतरी, रायपुर, बिलासपुर, पाली, कटघोरा, पसान होते हुए पेण्ड्रा था। पुलिस नेटवर्क के अन्य सप्लायर और रिसीवर की तलाश कर रही है। पूरी कार्रवाई में एसपी मनोज कुमार खिलारी, एएसपी अविनाश कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक रणक्षोर सिंह सेंगर, थाना प्रभारी पेंड्रा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गगन तिवारी, प्रधान आरक्षक पवन राठौर, प्रधान आरक्षक मोती राम पैंकरा, आरक्षक प्रमोद खलखो, उप निरीक्षक सनत मात्रे, चौकी प्रभारी खोंडरी, उप निरीक्षक अजय वारे, प्रशिक्षु उप निरीक्षक आकाश बघेल, सहायक उप निरीक्षक सहस राम रजक, आरक्षक सनी कौशले, उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव, आरक्षक गिरवर पैंकरा, तथा साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार हनोतिया, प्रधान आरक्षक रवि त्रिपाठी, आरक्षक सुरेन्द्र विश्वकर्मा, आरक्षक हर्ष गहरवार एवं आरक्षक दुष्यंत मसराम की संयुक्त टीम द्वारा की गई ।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *