• Wed. Oct 7th, 2026

बसाहट को हटाकर ऑक्सीजोन बनाने की तैयारी, लोगों ने घेरा विधायक का बंगला

0 0
Read Time:2 Minute, 6 Second

बिलासपुर। चांटापारा क्षेत्र में रहने वाले सैकड़ों लोगों ने सोमवार को शहर विधायक अमर अग्रवाल के बंगले पहुंच गए। वहां विधायक अमर से मुलाकात कर मोहल्ले में खाली पड़ी 70000 स्क्वायर फीट जमीन पर आवास बनाने की मांग की। इसके लिए जमीन की नाप जोख व ड्राईंग-डिजाइन तैयार करने के लिए कहा। साथ ही आवास को स्थानीय लोगों को ही आवंटित करने की बात कही। चांटापारा निवासी अंकुश ठाकुर ने बताया कि साल 2020 को कांग्रेस के शासनकाल के दौरान चांटापारा के घरों को तोड़ा गया। वहां से लोगों को इमलीभाटा आवास में बसाया गया है। जहां समुचित सुविधा नहीं है। इसके बाद शासन प्रशासन किसी ने कोई सुध लेना उचित नहीं समझे। वहां लोग गंदगी और असुविधाओं के बीच रहने को मजबूर हैं। चांटापारा में रिक्त पड़े 70000 स्क्वायर फीट जमीन पर ऑक्सी-जोन गार्डन का निर्माण किया जा रहा है। नगर निगम के इंजीनियरों के द्वारा आवास को लेकर कोई प्रक्रिया नहीं की गई है ना ही कागजी तौर पर कोई नापा जोक की गई हैं। जबकि वहां 70000 स्क्वायर फीट जमीन रिक्त है। यदि एक जमीन का पूर्ण रूप से नाप जोक व ड्राइंग डिजाइन कर यह तय कर लिया जाए कि कितने ब्लॉक वहां बनाए जा सकते हैं, जिसमें चांटापारा के संपूर्ण निवासी आ जाए। इसके निर्णय एक बार पुख्ता कागजों पर तय हो जाए। इससे लोगों के मन में भ्रम नहीं होगा और वे संतुष्ठ रहेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *