• Thu. Oct 8th, 2026

सेवा सेतु शिविर के माध्यम से गांवों तक पहुंच रही योजनाएं: शुक्ला

0 0
Read Time:3 Minute, 1 Second

बिलासपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत बिल्हा विकासखंड के ग्राम सेंदरी में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी मांगों एवं समस्याओं को लेकर 111 आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें से 84 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया। विधायक सुशांत शुक्ला ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि जनकल्याणकारी योजनाओं और शासकीय सेवाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सहजता से पहुंचे। सेवा सेतु शिविर इसी उद्देश्य को साकार करने की महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से शासन-प्रशासन स्वयं लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रहा है और उनके त्वरित समाधान का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े और उनकी समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही समाधान हो, यही ऐसे शिविरों की सार्थकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिविर में प्राप्त शेष आवेदनों का भी समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकुमार कौशिक, जनपद सदस्य राजेंद्र साहू, रामकुमार पटेल, मनीष कौशिक, ग्राम पंचायत के सरपंच, सीईओ जनपद कुमार लहरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं, पात्रता और मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों द्वारा उनके निराकरण की कार्रवाई की गई। मौके पर निराकृत नहीं हो सके आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *