• Thu. Oct 8th, 2026

शहर ने देश को दिए कई प्रतिभावन खिलाड़ी: डिप्टी सीएम साव

0 0
Read Time:2 Minute, 50 Second

बिलासपुर। बहतराई स्थित स्व. बीआर यादव राज्य प्रशिक्षण केंद्र में बुधवार को 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ हुआ। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पांच संभागों से पहुंचे 571 खिलाडिय़ों के मार्च पास्ट की सलामी लेकर और गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। प्रतियोगिता में बस्तर, बिलासपुर, रायपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उपमुख्यमंत्री साव ने खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि बहतराई की खेल भूमि ने प्रदेश और देश को कई प्रतिभावान खिलाड़ी दिए हैं। इसी मैदान से खेल प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश ‘जो खेलेगा, वही खिलेगा’ का उल्लेख करते हुए खिलाडिय़ोंं से आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने की। उन्होंने कहा कि खेल में हार नहीं होती, बल्कि जीत या सीख मिलती है। खिलाडिय़ों के बेहतर भविष्य के लिए खेल सुविधाओं और संसाधनों का विस्तार जरूरी है। उन्होंने बहतराई खेल परिसर को मध्य भारत के उत्कृष्ट खेल संस्थानों में विकसित करने पर जोर दिया। इस दौरान पीएम श्री कन्या विद्यालय सरकंडा की छात्राओं ने भारत माता वंदना सहित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रस्तुति से प्रभावित विधायक शुक्ला ने छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए 11 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। प्रतियोगिता 10 अक्टूबर तक चलेगी। इसमें 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग की तीरंदाजी, 19 वर्ष आयु वर्ग की हॉकी तथा 19 वर्ष बालक वर्ग की कबड्डी के मुकाबले होंगे। आयोजन के दौरान कलेक्टर संजय अग्रवाल सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि और खेलप्रेमी मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *