• Wed. Oct 7th, 2026

पुरानी रंजिश में खूनी झड़प, तीन गिरफ्तार

0 0
Read Time:2 Minute, 5 Second

बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम कुकदा में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हिंसक हो गया। गाली-गलौज करने से मना करने पर एक युवक ने ग्रामीण पर टंगिया से हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण के हाथ और भुजा में चोट आई। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम कुकदा निवासी लतेल राम लैहर्षण खेती-किसानी का काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि 5 अक्टूबर की शाम करीब 6.30 बजे वह अपने घर पहुंचा था। इसी दौरान पड़ोसी तिलेश कुमार सूर्यवंशी पुरानी बात को लेकर उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। लतेल राम ने गाली देने से मना किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि तिलेश ने अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और टंगिया से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में लतेल राम के दाहिने पंजे और भुजा में चोट लगी। शिकायतकर्ता ने दिनाराम सूर्यवंशी और प्रमिला सूर्यवंशी पर भी हाथ-मुक्का से मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर सीपत पुलिस ने तिलेश सूर्यवंशी, दिनाराम सूर्यवंशी और प्रमिला सूर्यवंशी के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस विवाद की पृष्ठभूमि और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *