• Wed. Oct 7th, 2026

लोगों को वन्य जीवों के सरंक्षण के प्रति किया जागरूक

0 0
Read Time:2 Minute, 11 Second

बिलासपुर। वन्य प्राणियों और पर्यावरण संरक्षण को लेकर वन विभाग की ओर से नेचर कैंप बोईरपड़ाव खोंधरा में ‘वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह’ एवं ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में प्लास्टिक मुक्त अभियान के साथ कैंप परिसर में व्यापक साफ-सफाई की गई और लोगों को वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान वनों को प्लास्टिक मुक्त रखने और वन्य जीवों के प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। अधिकारियों, कर्मचारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अन्य सहभागियों ने स्वच्छता एवं वन्य प्राणी संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का संकल्प लिया। इसी कड़ी में सोंठी सर्किल के विभिन्न विद्यालयों में क्विज प्रतियोगिता और निबंध लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विद्यार्थियों को प्रकृति, पर्यावरण और वन्य जीवों के महत्व की जानकारी देते हुए संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र अधिकारी यशपाल वर्मा, उडऩदस्ता प्रभारी ऋतु साहू, कोंडरा सर्किल प्रभारी नागेन्द्र मिश्रा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सफाई दीदियां और वन विभाग के परिसर रक्षक सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि वन्य जीवों और जंगलों का संरक्षण केवल विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *