• Wed. Oct 7th, 2026

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने आंदोलन की रणनीति पर की चर्चा

0 0
Read Time:1 Minute, 38 Second

बिलासपुर। प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष व संजारी-बालोद विधायक संगीता सिन्हा बिलासपुर पहुंचीं और पदाधिकारियों के साथ संगठन की आगामी गतिविधियों व सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की।
बैठक में कांग्रेस ने किसानों, बेरोजगार युवाओं, महिलाओं और महंगाई के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। महिला कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार के कार्यकाल में किसानों की समस्याएं बनी हुई हैं, बेरोजगार युवा रोजगार के लिए परेशान हैं और महिलाएं बढ़ती महंगाई का बोझ झेल रही हैं। बैठक में महिला कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने और जिला संगठन में नियुक्तियों को लेकर भी चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष की नियुक्ति व नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी मंथन किया गया। संगीता सिन्हा ने कहा कि बिलासपुर की महिला कांग्रेस प्रदर्शन और संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाती रही है। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से जनता के मुद्दों को लेकर मैदान में उतरने का आह्वान किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *