• Thu. Oct 8th, 2026

भजन प्रतियोगिता में 40 मंडलियों ने लिया हिस्सा

0 0
Read Time:1 Minute, 57 Second

बिलासपुर। सेवा भारती द्वारा आयोजित महिला भजन मंडली प्रतियोगिता में महिलाओं ने भक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर माहौल भक्तिमय कर दिया। प्रतियोगिता में शहर की 40 महिला भजन मंडलियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न मंडलियों ने भजनों की प्रस्तुति से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में चंपा भट्टाचार्य, सुषमा तिवारी, राहुल सोनी, अर्पिता चटर्जी और डॉ. विजय राजपूत शामिल रहे। निर्णायकों ने प्रस्तुतियों के आधार पर विजेताओं का चयन किया। पार्वती शर्मा की फुलवारी भजन मंडली ने प्रथम स्थान हासिल किया। विद्या राठौर की मां दुर्गा भजन मंडली को द्वितीय तथा अहिल्या शर्मा की जय मां दुर्गा भजन मंडली को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अन्य प्रतिभागी मंडलियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर संजय अग्रवाल की माताजी और उनकी धर्मपत्नी मौजूद रहीं। उन्होंने भजन प्रस्तुतियों का आनंद लेते हुए प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में सेवा भारती के उपाध्यक्ष छेदू सिंह, सचिव भास्कर, सह सचिव लता गुप्ता, सुरेंद्र गुम्बद सहित संस्था के पदाधिकारी, सदस्य और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *