• Fri. Oct 9th, 2026

सुरक्षित गर्भपात के लिए वैज्ञानिक जानकारी स्वास्थ्य की दृष्टि से सही

0 0
Read Time:2 Minute, 30 Second

बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस के अवसर पर शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय बिलासपुर में अध्ययनरत एमएससी नर्सिंग की छात्राओं द्वारा छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात, गर्भपात की विभिन्न विधियों व इससे संबंधित आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में छात्राओं ने सुरक्षित गर्भपात के महत्व, आवश्यक सावधानियों व समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने के संबंध में जानकारी दी। साथ ही महिलाओं को भ्रांतियों से दूर रहने व प्रमाणित स्वास्थ्य संस्थानों और प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों से परामर्श लेने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर सिम्स के डीन डॉ. रमणेश मूर्ति ने कहा कि सुरक्षित गर्भपात के संबंध में सही और वैज्ञानिक जानकारी महिलाओं के स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहद जरूरी है। जागरूकता के माध्यम से गर्भपात से जुड़ी गलत धारणाओं को दूर किया जा सकता है। कार्यक्रम का आयोजन शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. वर्तिका गौरहा के मार्गदर्शन में किया गया। ओबीजी विभाग की सहायक प्राध्यापक सलमा खान, प्रदर्शक रेश्मा एक्का, एमएससी नर्सिंग की छात्राएं कार्यक्रम में शामिल हुईं। नर्सिंग अधीक्षक स्वाती कुमार, सरिता बहादुर, उज्ज्वला दास, नमिता वानी, राजकुमारी चौहान, पिंकी दास, सविता यादव, प्रभा सिन्हा, शीट कुर्रे, सुषमा तिर्की, माया, नीलिमा सिंह, मनोरमा लकरा सहित सिम्स के मेडिकल, नर्सिंग, अन्य कर्मचारी, मरीज व उनके परिजन उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *