• Fri. Oct 9th, 2026

नवंबर में होगा छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ का सम्मेलन

0 0
Read Time:2 Minute, 2 Second

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय लिया गया। भगवान विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित बैठक में नवंबर माह में परिचर्चा, सम्मान समारोह और पत्रकार सम्मेलन कराने की रूपरेखा तैयार की गई। सम्मेलन 20 से 30 नवंबर के बीच आयोजित करने पर सहमति बनी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने संगठन को एक आदर्श परिवार बताते हुए एकजुट होकर पत्रकार हित में काम करने की अपील की। प्रदेश महासचिव भूपेंद्र पांडे ने पारदर्शिता और अनुशासन को संगठन की मजबूती का आधार बताया। प्रमुख सलाहकार एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी ने कहा कि पत्रकारिता के माध्यम से समाज के सामने सच्चाई लाना महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने आपसी एकता बनाए रखने पर जोर दिया। प्रदेश संगठन सचिव छोटा भाई और संतोष मिश्रा ने भी संगठन के विस्तार के लिए अपने विचार रखें। बैठक में नए सदस्यों ने संगठन की सदस्यता लेकर पत्रकार हित में कार्य करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष रितेश मोदी ने जिला कार्यसमिति के विस्तार और रिक्त पदों को भरने की बात कही। जिला महासचिव राकेश शर्मा ने सम्मेलन से पहले व्यापक सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत बनाने का भरोसा दिलाया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *