• Sun. Sep 20th, 2026

अभियंता दिवस पर सेवानिवृत्त अभियंताओं का किया गया सम्मान

0 0
Read Time:3 Minute, 11 Second

जांजगीर। डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन जिला समिति जांजगीर एवं फोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स के संयुक्त तत्वावधान में 15 सितंबर को भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर अभियंता दिवस समारोह का गरिमामय आयोजन सिंचाई निरीक्षण गृह जांजगीर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पीडब्ल्यूडी अनु विभागीय कार्यालय परिसर एवं निरीक्षण गृह परिसर में स्थापित सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की प्रतिमाओं पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात सभागार में मुख्य अतिथि इंजी. शशांक सिंह, कार्यपालन अभियंता तथा अध्यक्ष इंजी.बिंदेश्वर सिंह पैकरा,कार्यपालन अभियंता की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में इंजी.रामफल साव,सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता एवं इंजी. आर.एस.छत्रिय,सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता उपस्थित रहे। समारोह में इस वर्ष सेवानिवृत्त हुए अभियंताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में इंजी.आदित्य प्रताप, इंजी. योगेश कुमार राठौर, इंजी. शशांक सिंह, इंजी. रामफल साव, इंजी. आर.एस. छत्रिय, इंजी. बी.एल. नागवंशी, इंजी. एम.के. खुल्लर, इंजी. युवराज सिंह सहित बड़ी संख्या में विभागीय अभियंता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जीवन एवं अभियान्त्रिकी के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि देश के विकास में अभियंताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके कार्यों और आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए तकनीकी दक्षता, ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन इंजी. बद्री विशाल निर्मलकर अध्यक्ष फोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स ने किया। वहीं आभार प्रदर्शन इंजी. सुधीर कुमार सुखदेव,अध्यक्ष डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा किया गया। समारोह के अंत में सभी उपस्थितजनों के लिए स्नेह भोज का आयोजन किया गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *